Follow Us:

सारांश: आयकर विभाग ने PAN 2.0, यानी अपग्रेडेड PAN सिस्टम को लेकर सामान्य प्रश्नों का उत्तर दिया है। मौजूदा PAN धारकों को नए PAN के लिए आवेदन करने या अपना PAN नंबर बदलने की जरूरत नहीं है। उनका PAN कार्ड तब तक वैध रहेगा, जब तक वे कोई अपडेट या सुधार नहीं करते। अगर किसी के पास एक से ज्यादा PAN हैं, तो उन्हें इसे संबंधित अधिकारियों के पास रिपोर्ट कर इसे निष्क्रिय कराना होगा। PAN 2.0 के तहत नाम, पता और अन्य जानकारी जैसे विवरण को ऑनलाइन मुफ्त सेवा से अपडेट किया जा सकता है। नए PAN कार्ड में QR कोड होगा, लेकिन पुराने कार्ड का उपयोग जारी रहेगा। PAN 2.0 परियोजना का उद्देश्य नई तकनीक का उपयोग करके PAN सेवाओं को बेहतर बनाना है और एक एकीकृत पोर्टल पर सभी PAN संबंधित सेवाओं को लाना है। यह सिस्टम PAN से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करेगा। आयकर विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुराने और नए सिस्टम का संयोजन प्रभावी रहेगा।

यह कि PAN 2.0 को लेकर आपके मन में जिज्ञासा, शंकाओं ने जन्म लिया होगा जिसके हर सवाल का जवाब आयकर विभाग द्वारा अपने प्रश्नोत्तर के रूप में दिया है। आयकर विभाग नेF&Q PAN 2.0,QR कोड वाले नए PAN कार्ड को लेकर अगर आपके मन कोई सवाल है तो उसका जवाब आयकर विभाग द्वारा FAQs जारी किए गए हैं। जिसका संक्षेप में विवरण निम्न प्रकार हैं –

Q.1 क्या मौजूदा PAN कार्ड धारकों को अपग्रेडेड सिस्टम के तहत नए PAN के लिए आवेदन करना होगा? क्या आपको अपना PAN नंबर बदलने की जरूरत है?

Ans – नहीं, मौजूदा PAN कार्ड धारकों को अपग्रेडेड सिस्टम (PAN 2.0) के तहत नए PAN के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Q.2 क्या मुझे PAN 2.0 के तहत अपना PAN कार्ड बदलने की जरूरत है?

Ans- नहीं ,PAN कार्ड तब तक नहीं बदला जाएगा जब तक कि PAN धारक कोई अपडेशन और सुधार नहीं चाहते। मौजूदा वैध PAN कार्ड PAN 2.0 के तहत वैध बने रहेंगे।

Q.3 एक से अधिक PAN रखने वाले लोगों के लिए, आप अतिरिक्त PAN की पहचान कैसे करेंगे और उसे कैसे हटाएंगे?

Ans- यह कि आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक से अधिक PAN नहीं रख सकता है। अगर किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक PAN हैं, तो वह इसे क्षेत्राधिकार वाले मूल्यांकन अधिकारी के ध्यान में लाने और अतिरिक्त PAN को हटा/निष्क्रिय कराने के लिए बाध्य है। PAN 2.0 में पैन के लिए संभावित डुप्लिकेट की पहचान के लिए बेहतर सिस्टम लॉजिक और डुप्लिकेट को हल करने के लिए केंद्रीकृत और अपग्रेडेड सिस्टम के साथ एक व्यक्ति के पास एक से अधिक PAN रखने की घटनाएं कम हो जाएंगी।

Q.4 क्या लोगों के पास PAN 2.0 परियोजना के तहत PAN पर नाम, स्पेलिंग, एड्रेस चेंज आदि जैसे सुधार करने का विकल्प है?

Ans- हां, यह कि अगर मौजूदा PAN धारक अपने मौजूदा PAN डिटेल्स जैसे ईमेल, मोबाइल या पता या डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, जन्म तिथि आदि में कोई करेक्शन/अपडेट करना चाहते। जब तक PAN 2.0 प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो जाती, तब तक PAN धारक एनएसडीएल और यूटीआईआईएसएल वेबसाइट पर जाकर ईमेल, मोबाइल और पते के अपडेशन/सुधार के लिए आधार-आधारित ऑनलाइन सुविधा का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं।

Q.5 बहुत से लोगों ने अपना पता नहीं बदला है और पुराने पते पर ही काम कर रहे हैं। नया PAN कैसे डिलीवर किया जाएगा? नया PAN कार्ड कब तक डिलीवर होगा?

Ans- यह कि कोई भी नया PAN कार्ड तब तक डिलीवर नहीं किया जाएगा जब तक कि PAN कार्ड होल्डर अपने मौजूदा PAN में किसी अपडेशन और सुधार के लिए इसके लिए अनुरोध नहीं करता। जो PAN धारक अपने पुराने पते को अपडेट करना चाहते हैं, वे एनएसडीएल या यूटीआईआईएसएल वेबसाइट पर जाकर आधार-आधारित ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करके मुफ्त में ऐसा कर सकते हैं।

Q.6 अगर नए PAN कार्ड क्यूआर कोड एनेबल्ड हैं, तो क्या पुराने वाले वैसे ही काम करना जारी रखेंगे?

Ans- यह कि बिना क्यूआर कोड वाले पुराने PAN कार्ड वाले PAN धारकों के पास मौजूदा PAN 1.0 इकोसिस्टम के साथ-साथ PAN 2.0 में क्यूआर कोड के साथ नए कार्ड के लिए आवेदन करने का विकल्प है। क्यूआर कोड PAN डिटेल्स को वैलिडेट करने में मदद करता है। इसे PAN 2.0 परियोजना के तहत संवर्द्धन (डायनेमिक क्यूआर कोड जो PAN डेटाबेस में मौजूद नवीनतम डेटा प्रदर्शित करेगा) के साथ जारी रखा जाएगा।

Q.7 PAN 2.0 क्या है?

Ans- यह कि PAN 2.0 परियोजना करदाता पंजीकरण सेवाओं की व्यावसायिक प्रक्रियाओं को फिर से तैयार करने के लिए आईटीडी की एक ई-गवर्नेंस परियोजना है। परियोजना का उद्देश्य नवीनतम तकनीक को अपनाकर PAN सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना है।

Q.7 PAN 2.0 मौजूदा व्यवस्था से किस प्रकार अलग होगा?

Ans- यह कि प्लेटफार्मों का इंटीग्रेशन: वर्तमान में PAN से संबंधित सेवाएं तीन अलग-अलग पोर्टलों (ई-फाइलिंग पोर्टल, यूटीआईआईएसएल पोर्टल और प्रोटीन ई-गवर्नेंस पोर्टल) पर होस्ट की जाती हैं। PAN 2.0 प्रोजेक्ट में, सभी PAN / टैन संबंधित सेवाओं को आईटीडी के सिंगल यूनीफायड पोर्टल पर होस्ट किया जाएगा।यह पोर्टल PAN और टैन से संबंधित सभी एंड-टू-एंड सेवाओं जैसे आवंटन, अपडेशन, सुधार की मेजबानी करेगा। जैसे ऑनलाइन पैन सत्यापन (ओपीवी), अपने एओ को जानें, आधार-PAN लिंकिंग, अपने PAN को सत्यापित करें, e-PAN के लिए अनुरोध, PAN कार्ड की पुनः छपाई के लिए अनुरोध, आदि

निष्कर्ष

यह कि आयकर विभाग द्वारा PAN 2.0 के संबंध में जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए एक प्रश्नोत्तर के रूप में जानकारी उपलब्ध कराई है ,जो प्रत्येक PAN धारक और टैक्स प्रोफेशनल को उपयोगी होगा।

यह लेखक के निजी विचार है।

Author Bio

मेरा नाम संजय शर्मा हैं।मैं उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में इनडायरेक्ट टैक्सेस में वकालत करता हूं ।तथा मेरी शैक्षिक View Full Profile

My Published Posts

सरकारी विभाग की Delay condolence बनाम करदाता की Delay condolence? GSTAT की नई व्यवस्था: डिवीजन बेंच, सिंगल बेंच और अपीलों के वर्गीकरण की विस्तृत व्याख्या वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जीएसटी अनुपालन के लिए 10 महत्वपूर्ण विषय जीएसटी विवाद मार्गदर्शन: प्री-डिपॉजिट रिफंड अधिकार, धारा 74 दंड पर सुप्रीम कोर्ट की सीमित राहत और 100% जुर्माने से बचने की अनिवार्य शर्तें जीएसटी एक्ट धारा 108 पुनरीक्षण: कब और कैसे आदेश संशोधित हो सकता है View More Published Posts

Join Taxguru’s Network for Latest updates on Income Tax, GST, Company Law, Corporate Laws and other related subjects.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post by Date
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930