Follow Us:

आशा करते है कि आप सब कुशल मंगल होंगे। आज मोदी जी के 20 लाख करोड़ के पैकेज का पहला हिस्सा जारी किया गया।अपने लोगो के लिए प्रमुख बाते इस प्रकार है:

1. आप के existing लोन के ऊपर 20% का अतिरिक्त लोन दिया जाएगा, इसमे ब्याज भी कुछ कम लगेगा।

इस लोन का 1 साल तक सिर्फ ब्याज भरना होगा तथा उसके बाद 3 साल की इन्सटॉलमेंट में चुकाना होगा।
अगर आपका लोन 25 करोड़ तथा सेल्स 100 करोड़ से ज्यादा है तो इस स्कीम का लाभ नही मिलेगा।

2. अगर आप EPF में रजिस्टर्ड है, तथा आपके पास 100 से कम एम्प्लोयी है, तो मार्च से ले कर अगस्त तक का पूरा 24% (15000 तक के employee का) PF सरकार देगी।

इसके अलावा june से august का PF 20% लगेगा (employer – employee मिला के)

3. अगर आप सरकारी कांट्रेक्टर है तो आप पूरे किए हुए काम के अनुसार अपनी बैंक गारंटी रिलीस करा सकते है। तथा आपको काम कम्पलीट करने के लिए 6 महीने अतरिक्त मिलेंगे।

4. अगर आप developer है तो रेरा में भी 6 महीने का अतिरिक्त समय मिलेगा।

5. सैलरी के अलावा TDS की रेट 25% कम कर दी गयी है। यानी कि 10% की जगह 7.5% ही काटना पड़ेगा। यह रेट 14.05.2020 से 31.03.2021 तक ही रहेगी।

FY 2019-20 के लिए कोई परिवर्तन नही है।

6. इनकम रिटर्न्स की डेट बढ़ कर october / november 2020 हो गयी है। पर आपसे अनुरोध है कि समय रहते ही return फ़ाइल कर ले।

7. विवाद से विश्वास स्कीम 31.12.2020 तक एक्सटेंड हो गयी है।

इसके अलावा कंपनी (RoC) के पुराने रिटर्न्स बिना पेनल्टी के सेप्टेम्बर,2020 तक भरे जा सकते है, तो अगर कोई MCA का return बाकी हो तो उसे भी फ़ाइल करवा लें।

आज सरकार ने covid rehabiliation पैकेज का दूसरा चरण घोषित किया जिसमें किसान, मजदूर तथा बिल्कुल छोटे व्यापारियों को राहत दी गयी।

कुछ बिंदु जो कि विचारनीय है, इस प्रकार है:

1. ESI अभी तक काफी जगह लागू नही थी, जैसे कि सूरत में हजीरा। परंतु अब ESI पूरे भारत मे लगेगी।

2. अगर आप किसी hazardious/जवालनसिल पदार्थ का काम करते है तो आपको ESI में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। अगर आपके पास 10 से कम एम्प्लोयी है, तब भी आपको रजिस्ट्रेशन लेना पड़ेग।

3. Gratuity अभी तक किसी भी एम्प्लोयी के 5 साल पूरे होने पर ही लागू होती थी।

अब यह समय सीमा घटा कर 1 साल कर दी गई है।

4. सभी एम्प्लोयी को appointment letter देना जरूरी होगा।

5. राज्य के बाहर से आये हुए मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।

6. सरकार पिछले 3 सालों से मध्यम वर्ग को घर खरीदने के लिए अन्दाजीत 2.67 लाख की सब्सिडी दे रही है।

ये योजन FY 2020-21 के लिए बढ़ा दी गयी है।

7. अगर आप के पास कोई खाली जगह है तो आप उसपे सरकार के सहयोग से रहने के लिए घर बना कर मजदूरो को भाड़े में दे सकते है. इस काम मे सरकार आपको आर्थिक सहयोग देगी। डिटेल्ड स्कीम जल्द ही जारी की जाएगी।

आज covid19 के पैकेज की जानकारी का तीसरा दिन था।

आज सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाओं की जानकारी दी, जिसमे की कृषि के लिए जरूरी आधारभूत जरूरतों के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में जनकारी दी गयी।

आज फाइनेंस मिनिस्टर ने चौथी घोषणा की। आज की घोषणा में निजीकरण पे जोर रहा।

सरकार इन क्षेत्रों में निजीकरण करने जा रही है:

1. खनन तथा खनिज

2. डिफेंस (FDI allowed upto 74%), सरकार कुछ डिफेंस के समान जिसमे के छोटे पार्ट समिलित है, इम्पोर्ट नही करेगी।

3. सरकारी डिफेंस यूनिट्स को कंपनी बना कर लिस्टिंग करना

4. एयरपोर्ट तथा विमान सेवा

5. पावर सेक्टर

6. अंतरिक्ष तथा एटॉमिक एनर्जी,

सोलर पावर के लिए विशेष स्कीम लायी जाएगी।

आज फाइनेंस मिनिस्टर ने कोविद-19 के पैकेज का आखिरी चरण सबके सामने रखा। आज निम्न बिन्दुओ पर प्रकाश दिया गया:

1. स्वास्थ्य तथा online एजुकेशन.

2. कंपनी लॉ की कुछ सामान्य या गैर जरूरी गलतियां जो कि पहले क्रिमिनल माने जाती थी और उनकी सुनवाई स्पेशल कोर्ट में की जाती थी, उनको सिविल ओफ्फेन्स माना जाएगा।

3. कम्पनीज को सभी मीटिंग्स ऑनलाइन करने की छूट दी गयी है।

4. Insolvency code को एक साल के लिए ससपेंड किया जाएगा, जिससे कि covid में हुए नुकसान से उबरने के लिये समय मिले।

5. MSME के लिए सरल तथा नया insolvency सिस्टम लाया जाएगा, क्योंकि साधारण मामलो में minimum limit 1 करोड़ कर दी गयी है।

6. पब्लिक सेक्टर के लिए आरक्षित सभी सेक्टर्स, प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिये जाएंगे।

इसके अलावा राज्य सरकार के लिए किए गए उपायों का भी वर्णन किया और पूरे 20 लाख करोड़ का ब्रेकअप भी दिया।

Tags:

Author Bio


My Published Posts

Faceless- E assessment: corporotisation of assessment? Company Law: Word fine replaced with penalty- Ease of levying Penalties? View More Published Posts

Join Taxguru’s Network for Latest updates on Income Tax, GST, Company Law, Corporate Laws and other related subjects.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ads Free tax News and Updates
Search Post by Date
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930