श्रीमती निर्मला सीतारमण
माननीय वित्त मंत्री
वित्त मंत्रालय
नार्थ ब्लॉक
नई दिल्ली – 110 001
विषय – वित्तीय वर्ष 2019-20 (कर निर्धारण वर्ष 2020-21) के लिए आयकर कानून के अंतर्गत प्रस्तुत की जाने वाली ऑडिट रिपोर्ट तथा आयकर विवरणी एवं जी एस टी कानून के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तुत की जाने वाली रेकन्सीलेशन स्टेटमेंट तथा वार्षिक विवरणी की तिथियों को 31.12.2020 तक बढ़ाये जाने के लिए निवेदन.
आदरणीय मंत्री महोदया,
संभागीय चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भरतपुर, राजस्थान राज्य के चार जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर के व्यापारिक एवं औधोगिक संस्थानों का प्रतिनिधित्व करता है I समय समय पर व्यापारिक एवं औधोगिक संस्थानों को आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए राज्य एवं केंद्रीय स्तर पर यह संगठन प्रयास करता रहा है I साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, सरकारी नीतियों एवं कानूनों की जानकारी के लिए व्यापारिक एवं औधोगिक संस्थानों को सहयोग करता रहा है.
महोदया, जैसा की हम सभी जानते हैं देश ही नहीं पूरा विश्व पिछले लगभग 7 महीने से कोरोना महामारी से जूझ रहा है I जिसके कारन न केवल हमें हजारों जानों से हाथ धोना पड़ा है अपितु हमारी अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है I परन्तु हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी समस्त टीम के प्रयासों से इस मुश्किल दौर से भी सफलता पूर्वक मुकाबला कर पा रहे हैं I आप द्वारा समय समय पर हम व्यापारिक एवं औधोगिक संस्थानों की समस्यों को समझा है, सुना है और हमें हर संभव सहायता प्रदान की है.
वर्तमान समय में भी कोरोना का डर एवं फैलाव काम नहीं हुआ है I जिसके कारण विभिन्न गतिविधियां विभिन्न प्रतिबंधों के साथ निष्पादित की जा रही हैं I धीरे धीरे अर्थव्यस्था भी पटरी पर लौट रही है I 17-10-2020 से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है I जिससे पिछले 6 माह से हाथ पर हाथ रखे बैठे व्यापारिक एवं औधोगिक संस्थानों को बहुत आशा है I लेकिन इसी दौरान उन्हें आयकर कानून के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 ( कर निर्धारण वर्ष 2020-21) के लिए अपनी ऑडिट, वार्षिक विवरणी तथा वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए जी एस टी कानून के अंतर्गत रेकन्सीलेशन स्टेटमेंट तथा वार्षिक विवरणी 31-10-2020 तक प्रस्तुत करनी है. जिसके कारण हमारे व्यापारी बंधू बहुत तनाव में हैं I वह ढंग से अपने व्यापार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं I व्यापारी यदि इस त्योहारी सीजन में दो पैसे कमा पायेगा तो वह कर का भुगतान कर सरकार की मदद कर पायेगा.
अतः आपसे अनुरोध है कि हमारी व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन विवरणियों की अंतिम तिथि को 31.10.2020 से बढाकर 31.12.2020 कर दिया जाये I साथ ही यह भी निवेदन है कि इन तिथियों को बढ़ाने की घोषणा अतिशीघ्र कर दी जाये जिससे हम तनाव मुक्त होकर अपने व्यापार पर ध्यान केंद्रित कर सकें.
आपने हमेशा हमारी समस्यायों का समाधान किया है तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के EASE of BUSINESS मन्त्र को लागू करने में मदद की है हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी आप हमारी समस्यायों का समाधान करेंगी.
धन्यवाद सहित
कृष्ण कुमार अग्रवाल
(अध्यक्ष)
संभागीय चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भरतपुर (राजस्थान)
11.10.2020
Also Read Other Similar Representations:-
S. No. | Dated | Made by | Link to View the Representation |
1. | 06/08/2020 | C.V.O. Chartered & Cost Accountants’ Association | Representation for relaxation from levy of Section 234A interest |
2. | 25/08/2020 | C.V.O. Chartered & Cost Accountants’ Association | Suggestion /representation on 7 Important Direct Tax Issues |
3. | 04/09/2020 | All India Federation of Tax Practitioners Direct Tax Representation Committee |
Extend due date of filing Income Tax Returns & Tax Audit Report |
4. | 05/09/2020 | National Association of Tax Professionals (Haryana – Chapter) |
Request for Extension of Date of Filing of ITR & Audit Report |
5. | 24/09/2020 | Zalawad Federation of Trade & Industries | Roll-back provisions of TCS under section 206C(1H) |
6. | 23/09/2020 | Lucknow Chartered Accountants Society, Bombay Chartered Accountants’ Society, Chartered Accountants Association (Ahmedabad), Chartered Accountants Association (Surat) and Karnataka State Chartered Accountants Association | TCS- Section 206C(1H)- Request to Provide relief & Clarification |
7. | 13/09/2020 | Extend timeline for filing of Return, Tax & Transfer Pricing audit | |
8. | 31/09/2020 | Ahilya Chamber of Commerce and Industry | Withdraw New Income Tax TCS provisions |
9. | 07/10/2020 | Chamber of Tax Consultants | Extend Due Dates for filing Tax/Transfer Pricing Audit & ITR |
10. | 10/10/2020 | Tax Bar Association, Jodhpur | Extend due dates of Tax/Transfer Pricing Audits & Return Filing |
11. | 11/10/2020 | संभागीय चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भरतपुर (राजस्थान) | Extend GSTR-9, GSTR-9C ITR & Tax Audit Due dates |
12. | 12/10/2020 | All Gujarat Federation of Tax Consultants | Extend due date of filing of Tax Audit Report & Income Tax Return |
13. | 13/10/2020 | Tax Practitioners Association, Indore | Extend dates for filing Tax Audit Report & ITR for AY 2020-21 |
14. | 14/10/2020 | Tax Bar Association, Bhilwara | Extend Due Date of filing of Tax Audit & Income Tax Return |
15. | 14/10/2020 | Gujarat Chamber of commerce & Industry | Extend due date to submit Tax Audit Report & ITR to 31.12.2020 |
16. | 15/10/2020 | Karnataka State Chartered Accountants Association | Extend due date for filing TAR to 28.2.2021 & ITR to 31.03.2021 |
17. | 13/10/2020 | All India Federation of Tax Practitioners (CZ) | Request to extend date of filing Income Tax Audit for FY 2019-20 |
18. | NA | Tax Consultant’s Association, Jaipur | Extend due date for submitting Tax Audit Report & IT Returns |
19. | 10/10/2020 | Udaipur Tax Bar Association | Further extend due dates for filing of both ITR & TAR |
20. | 08/10/2020 | Tax Bar Association, Alwar | Extend due date to submit Tax Audit Report & IT Returns |
21. | 07/09/2020 | Tax Bar Association, Kota | Extend due date for submitting Tax Audit Report & filing IT Returns |
22. | NA | Nagpur Chamber of Commerce Limited | Extend due date for filing of Tax Audit reports, TP Audits & ITR |
23. | 21/10/2020 | Lucknow Chartered Accountants Society, Bombay Chartered Accountants’ Society, Chartered Accountants Association (Ahmedabad), Chartered Accountants Association (Surat) and Karnataka State Chartered Accountants Association | Extend Income Tax and GST Audit & Return Filing dates |
Please extend tax audit due date so that we can work safely .
Sir, kindly include the matter of Late fine which was conditionally relief from 01.07.2017 till 30.08.2020 due to same Corona Pandemic the several assessee stil facing problems
Only on humanitarian ground requesting to Extend till 31.12.2020