Sponsored
    Follow Us:
Sponsored

वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए जीएसटीआर 9 (GSTR 9) और जीएसटीआर  9सी (GSTR 9C) से संबंधित प्रश्न

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक रिटर्न GSTR 9 और GSTR 9C की नियत तारीख आने वाली है। इससे संबंधित अधिसूचना सं – 31/2021 – केन्द्रीय कर, तारीख 30, जुलाई 2021 द्वारा, कुछ बदलाव सूचित किए गए हैं। आइए हम इन परिवर्तनों पर FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) के रूप में चर्चा करें। 

प्रश्न 1: वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक रिटर्न GSTR 9 और GSTR 9C की नियत तारीख क्या है?

उत्तर: वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक रिटर्न GSTR 9 और GSTR 9C की नियत तारीख 31/12/2021 है।

Question related GSTR 9 GSTR 9c financial year 2020-21

प्रश्न 2: वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए GSTR 9 दाखिल करने की निर्धारित सीमा क्या है?

उत्तर: अधिसूचना सं – 31/2021 – केन्द्रीय कर, तारीख 30, जुलाई 2021 द्वारा, ऐसे पंजीकृत व्यक्ति जिनका वित्तीय वर्ष 2020-21 में एग्रीगेट टर्नओवर दो करोड़ रुपये तक है, को उक्त वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक रिटर्न GSTR 9 दाखिल करने से छूट दी गई है।

प्रश्न 3: वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए GSTR 9C दाखिल करने की निर्धारित सीमा क्या है?

उत्तर: अधिसूचना सं – 30/2021 – केन्द्रीय कर, तारीख 30, जुलाई 2021 द्वारा, ऐसे पंजीकृत व्यक्ति जिनका वित्तीय वर्ष 2020-21 में एग्रीगेट टर्नओवर 5 करोड़ से अधिक है, उप-नियम (1) में संदर्भित वार्षिक रिटर्न के साथ धारा 44 के तहत निर्दिष्ट एक स्व-प्रमाणित समाधान विवरण फॉर्म GSTR-9C में भी प्रस्तुत करेंगे।

प्रश्न 4: क्या GSTR 9C को चार्टर्ड एकाउंटेंट(CA) से प्रमाणित करना आवश्यक है?

उत्तर: अधिसूचना सं – 30/2021 – केन्द्रीय कर, तारीख 30, जुलाई 2021 द्वारा यह घोषित किया गया है, GSTR 9C को स्व-प्रमाणित होना चाहिए और वित्त वर्ष 2020-21 से चार्टर्ड एकाउंटेंट(CA) से प्रमाणित होने की आवश्यकता नहीं है। 

प्रश्न 5: पंजीकृत व्यक्ति जिन्होंने कंपोजिशन स्कीम को चुना है, वे किस फॉर्म में वार्षिक रिटर्न दाखिल करेंगे?

उत्तर: पंजीकृत व्यक्ति जिन्होंने कंपोजिशन स्कीम को चुना है, वे फॉर्म जीएसटीआर-9क (GSTR 9A) में वार्षिक रिटर्न दाखिल करेंगे।

प्रश्न 6: वित्तीय वर्ष 2020-21 से संबंधित इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), लेकिन करदाता ने अप्रैल 2021 से सितंबर-2021 के महीने के जीएसटीआर 3बी (GSTR 3B) में ऐसे आईटीसी की सूचना दी। ऐसे आईटीसी को GSTR 9 की किस तालिका में रिपोर्ट किया जाना है?

उत्तर: इस तरह के आईटीसी को जीएसटीआर 9 के टेबल 8सी और टेबल 13 में रिपोर्ट किया जाना है।

प्रश्न 7: जीएसटीआर 3B में वित्तीय वर्ष 2020-2021 से संबंधित आईटीसी को रिपोर्ट करने की नियत तारीख क्या है?

उत्तर: इस तरह के आईटीसी को सितंबर 2021 महीने तक की जीएसटीआर 3बी में रिपोर्ट किया जा सकता है।

प्रश्न 8: वित्तीय वर्ष 2020-21 के GSTR 1 से संबंधित कोई भी संशोधन अगले GSTR 1 में किस महीने तक किया जा सकता है?

उत्तर: वित्तीय वर्ष 2020-21 से संबंधित संशोधन माह सितंबर 2021 तक की जीएसटीआर 1 में किया जा सकता था।

यदि आपको इस संबंध में कोई संदेह है, तो कृपया बेझिझक दिए गए ईमेल आईडी पर अपना प्रश्न पूछें.

*****

सीए. सागर गंभीर (FCA, DISA, DIRM)| लुधियाना, पंजाब | ईमेल- [email protected]

Sponsored

Join Taxguru’s Network for Latest updates on Income Tax, GST, Company Law, Corporate Laws and other related subjects.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sponsored
Sponsored
Search Post by Date
July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031